Crime Meeting में पुलिस अफसरों को जन-सुरक्षा और यातायात को लेकर दिए कई दिशा-निर्देश
VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो। आगामी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के भव्य उत्सव को लेकर बोकारो पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी नाथू सिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस उच्चस्तरीय बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक (चास), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एसपी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसके साथ ही, आपातकालीन सेवा डायल-112 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, शाम के समय अड्डाबाजी पर कड़ा प्रहार करने और सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर चौबीसों घंटे चेकिंग अभियान चलाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
अगस्त महीने में बोकारो पुलिस का बड़ा एक्शन: 248 नए केस, 439 मुकदमों का रिकॉर्ड निष्पादन
मासिक समीक्षा के दौरान बोकारो पुलिस के धमाकेदार आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अगस्त 2026 में जिले भर में कुल 248 नए मुकदमे दर्ज हुए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता का आलम यह रहा कि पुराने पेंडिंग मामलों को मिलाकर रिकॉर्ड 439 कांडों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया। इनमें महिला अपराध के 30, पॉक्सो व दुष्कर्म के 12, हत्या के 9, ठगी-जालसाजी के 36, सड़क दुर्घटना के 45, गृहभेदन के 25 और वाहन चोरी के 25 मामले शामिल हैं। केवल इतना ही नहीं, फरार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 186 गैर-जमानती वारंट और 3 कुर्की की कार्रवाइयों को अंजाम दिया। वहीं बोकारो कोर्ट में मजबूत पैरवी के दम पर पॉक्सो, छेड़खानी, हत्या और गंभीर मारपीट जैसे संगीन अपराधों में लिप्त 32 शातिर अपराधियों को दोष सिद्ध करवाकर सलाखों के पीछे भिजवाया गया।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
गुमशुदा 78 मोबाइल मालिकों को लौटाए, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 44.64 लाख का तगड़ा जुर्माना
पुलिस ने आम जनता को सीधी राहत पहुंचाते हुए सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के जरिए अगस्त महीने में 78 गुमशुदा कीमती मोबाइल खोज निकाले और उनके असली मालिकों के सुपुर्द कर दिए, जिसके साथ ही अब तक कुल 567 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई जा चुकी है। इसके अलावा पीजी पोर्टल के सभी 21 लंबित मामलों को पूरी तरह सुलझा लिया गया है, जबकि 1237 पासपोर्ट और 1763 कैरेक्टर सर्टिफिकेट का तुरंत सत्यापन किया गया। दूसरी ओर, बेपरवाह वाहन चालकों और नाबालिग ड्राइवरों पर भी कानून का डंडा जमकर चला है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 2995 वाहनों से सीसीटीवी कैमरों और ऑन-स्पॉट चेकिंग के जरिए कुल 44,64,900 रुपये का चालान काटकर सरकारी खजाने में जमा कराया गया है।
Join us on Telegram – t.me/mvarnan
