माथे पर मोर-मुकुट, अधरों पर मुरली, DPS बोकारो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

बोले प्राचार्य डॉ. गंगवार – अपनी समृद्ध संस्कृति से जुड़ाव जरूरी

यशोदा के नटखट गोपाल, गोपियों के रास-बिहारी और संपूर्ण जगत के रक्षक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो का पूरा परिसर श्रद्धा, उल्लास और दिव्य भक्तिरस में डूब गया।