शादी, चुनाव और उप-प्रधान की कुर्सी पर सस्पेंस
OTT की दुनिया में अगर सादगी, बेजोड़ कॉमेडी और देसी कहानियों के किसी शो ने दर्शकों के दिलों पर एकछत्र राज किया है, तो वह निःसंदेह टीवीएफ (TVF) का ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर शो ‘पंचायत’ है। फुलेरा गांव के अनूठे किस्सों, सचिव जी की सादगी, विकास की मासूमियत और प्रहलाद चा के इमोशंस के करोड़ों मुरीद अब इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R
अब तक अपने चार धमाकेदार सीजनों से तहलका मचाने के बाद ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट को लेकर एक बहुत बड़ा और बेहद रोमांचक अपडेट सामने आ गया है। फुलेरा गांव की नई हलचल और राजनीति देखने के लिए अब दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मेकर्स इसे अगले ही महीने यानी अक्टूबर 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
साल 2020 में शुरू हुए फुलेरा गांव के सफर में इस बार पांचवें सीजन के तहत ऐसे कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखेंगे। इस बार सबसे बड़ा सस्पेंस सचिव जी यानी अभिषेक और पूर्व प्रधान मंजू देवी की बेटी रिंकी के रिश्ते को लेकर है, क्योंकि फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि क्या इस सीजन दोनों का प्यार शादी के मंडप तक पहुंचेगा या नहीं। वहीं दूसरी तरफ फुलेरा की स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है, जहाँ उप-प्रधान की कुर्सी पर कौन काबिज होगा और दुखों का पहाड़ झेल चुके प्रहलाद चा क्या सच में विधायकी का चुनाव लड़कर गांव की किस्मत बदलेंगे, इन सारे सवालों के दिलचस्प जवाब इस नए सीजन में मिलने वाले हैं।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
चौथे सीजन की अपार सफलता के बाद बीते साल यह चर्चा थी कि ‘पंचायत 5’ को जुलाई 2026 में रिलीज किया जाएगा, लेकिन किसी कारणवश इसमें थोड़ी देरी हुई। अब सोशल मीडिया पर ‘पंचायत 5’ की शूटिंग के बीटीएस (BTS- Behind The Scene) वीडियो और पर्दे के पीछे की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि, मेकर्स की ओर से तारीख का आधिकारिक और औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन एंटरटेनमेंट जगत में फैली खबरों के मुताबिक अक्टूबर 2026 में फुलेरा की पावन धरा पर एक बार फिर हंसी का बड़ा धमाका होने जा रहा है।
