तकनीक का डंका: 37वीं CII ईस्टर्न रीजन वर्कस्किल में BSL का धमाल, बोकारो के जांबाजों ने जीते खिताब

Mithila Varnan

बोकारो: हावड़ा में आयोजित प्रतिष्ठित 37वीं कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) पूर्वी क्षेत्रीय वर्कस्किल प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के कर्मचारियों ने अपनी तकनीकी महारत और व्यावहारिक दक्षता का लोहा मनवाया है। पूर्वी भारत के दिग्गज सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्योगों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में बीएसएल के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया कि तकनीकी कौशल के मामले में बोकारो का कोई मुकाबला नहीं है। बीएसएल में आयोजित आंतरिक ‘अधिशासी निदेशक (संकार्य) स्किल्स एक्सीलेंस ट्रॉफी’ के आधार पर 9 तकनीकी ट्रेड्स के लिए 27 कर्मचारियों का चयन इस क्षेत्रीय महासंग्राम के लिए किया गया था।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

गोल्ड से लेकर ब्रॉन्ज तक: BSL के इन महारथियों ने गाड़े सफलता के झंडे

प्रतियोगिता के अलग-अलग ट्रेड्स में BSL के जांबाजों ने अपनी श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल कर संयंत्र का नाम रोशन किया। STEEL MELTING SHOP-1 के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट करुणेश जायसवाल ने ‘इलेक्ट्रिक मोटर’ ट्रेड में और SMS-2 एवं सतत ढलाई प्रभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट लक्ष्मण कुमार ने ‘इलेक्ट्रिशियन’ ट्रेड में पहला स्थान हासिल कर स्वर्णिम सफलता दर्ज की। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन विभाग के मुकेश कुमार पांडेय ने ‘इलेक्ट्रॉनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक’ और सिंटर प्लांट के बीरेन्द्र बी. पूर्ति ने ‘टर्नर’ ट्रेड में दूसरा स्थान प्राप्त कर BSL की श्रेष्ठता को साबित किया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

सफलता की इस कड़ी में तृतीय स्थान हासिल करने वाले वीरों का दबदबा भी कायम रहा। SMS-1 के उत्कर्ष ऋषभ ने ‘इलेक्ट्रिक मोटर’, सिंटर प्लांट के आदित्य नारायण ने ‘इलेक्ट्रिशियन’, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन के दिलीप कुमार ने ‘इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक’ और हॉट स्ट्रिप मिल के अवधेश कुमार ने ‘PLC’ ट्रेड में तीसरा स्थान अपने नाम किया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

अब नेशनल स्टेज पर गरजेगा बोकारो का नाम

क्षेत्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने के बाद ये सभी विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की वर्कस्किल प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र और पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दल की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (HRD) विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक टीम का कुशल मार्गदर्शन व सटीक तालमेल रहा।

Join us on Telegram – t.me/mvarnan

बहरहाल, कर्मचारियों की यह स्वर्णिम उपलब्धि BSL की उच्च स्तरीय कार्यबल क्षमता, निरंतर तकनीकी प्रशिक्षण और शॉप-फ्लोर स्तर पर कौशल संवर्धन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस शानदार जीत से न केवल संयंत्र की उत्पादकता और परिचालन विश्वसनीयता मजबूत होगी, बल्कि राष्ट्रीय पटल पर BSL की साख और अधिक बुलंद होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *