कानून व्यवस्था को नई धार मिलने की संभावना, एसपी नाथू सिंह मीणा की कार्रवाई
VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो: कानून-व्यवस्था को नई धार देने और थानों में कसावट लाने के मकसद से बोकारो पुलिस महकमे में बहुत बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया है। जिलादेश संख्या 1393/2026 जारी करते हुए जिला पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा ने एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी अधिकारी महज 24 घंटे के अंदर अपनी नई जगहों पर योगदान देंगे, जिससे महकमे में हलचल तेज हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस बड़े फेरबदल के तहत पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। नित्यानंद महतो को बेरमो, ममता कुमारी को बीएस सिटी, विक्रांत कुमार को सेक्टर-6 और सुषमा कुमारी को यातायात का सह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रोहित कुमार सिंह को बीटीपीएस, संजय कुमार को माराफारी, नितिश कुमार को सेक्टर-4 और सुदामा कुमार दास को सेक्टर-12 भेजा गया है।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
साइबर क्राइम से निपटने के लिए पिंकू कुमार यादव और मो० आजाद खाँ को साइबर थाने में तैनात किया गया है, जबकि अरविन्द कुमार को बेरमो अंचल, सुभाष चन्द्र सिंह को चास मु० अंचल, अनिल कच्छप को गोमिया अंचल और संगीता को चन्दनकियारी अंचल की कमान सौंपी गई है।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq
दूसरी तरफ, थानों और ओपी प्रभारियों के चेहरों में भी भारी बदलाव किया गया है। अब दुग्दा थाने की कमान अमन कुमार के हाथों में होगी, तो पूर्व दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार-02 को बोकारो झरिया ओ०पी० भेजा गया है। श्रीनिवास कुमार सिंह अब चन्द्रपुरा थाना संभालेंगे, वहीं अनिल लिण्डा को नावाडीह और मुकेश दयाल सिंह को पेंकनारायणपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
इसी प्रकार, राहुल कुमार राम को कथारा ओ०पी०, अमरजीत कुमार सिंह को अमलाबाद ओ०पी०, आवेन्द्र कुमार साव को भोजुडीह ओ०पी०, उदय शंकर शर्मा को बनगडिया ओ०पी० और शशिकान्त ठाकुर को मकोली टी०ओ०पी० का जिम्मा सौंपा गया है। 24 घंटे की डेडलाइन के साथ आए इस ताबड़तोड़ तबादले से थानों से लेकर पुलिस चौकियों तक भारी अफरा-तफरी का माहौल है।
