कहा- आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बोकारो इस्पात नगर में अनोखा उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इस खास मौके पर श्री कृष्णा निधि आनंद आश्रम के संस्थापक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी सत्यकृष्ण महाराज जी की अगुवाई में एक भव्य और मिठास भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी जी ने प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए बोकारो के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर आम जनता, राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच 76 किलोग्राम शुद्ध देसी घी के लड्डू का वितरण किया।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq
जैसे ही लड्डुओं से भरे थल चौक-चौराहों पर पहुँचे, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी दीर्घायु हों’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
प्रसाद वितरण के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी सत्यकृष्ण महाराज जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी कामकाज की भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्वामी जी ने कहा:
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में जुटे कर्मयोगी और ऋषितुल्य जननायक हैं। पिछले एक दशक में उनके मार्गदर्शन में भारत ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण से लेकर वैश्विक मंचों तक जो मुकाम हासिल किया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। राम मंदिर का भव्य निर्माण हो, काशी-केदारनाथ का पुनर्द्धार हो या फिर देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएँ पहुँचाने का संकल्प— मोदी जी का हर कदम राष्ट्र-सेवा को समर्पित है।”
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
स्वामी जी ने आगे कहा कि 76 किलो शुद्ध देसी घी का लड्डू बांटना केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पित एक जननायक के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की ईश्वर से की गई मंगलकामना है।
आश्रम के सदस्यों और समर्थकों की टोली के साथ स्वामी सत्यकृष्ण महाराज ने शहर के मुख्य चौराहों, बस पड़ाव और सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूमकर अपने हाथों से लोगों को लड्डू का प्रसाद थमाया। ऑटो चालकों, ठेला-खोमचा लगाने वालों, राहगीरों और नन्हे बच्चों के चेहरे पर लड्डू पाते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
शहरवासियों ने इस अनूठी पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक सरोकारों को जोड़कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाने का यह तरीका बेहद प्रेरक और मन को छू लेने वाला है। कार्यक्रम के दौरान आश्रम से जुड़े कई श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
