मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज, जानिए क्या चल रहा बिहार में

Mithila Varnan

ब्राह्मण चेहरे पर दांव की तैयारी, देवेश चंद्र ठाकुर और संजय झा रेस में सबसे आगे

  • मिथिलेश ठाकुर

पटना : देश की बदलती राजनीतिक हवा और आगामी विधानसभा चुनावों की बिसात के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में पारा एकाएक चढ़ गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही रणनीतिक समीक्षा के बाद दिल्ली से पटना तक अटकलों का बाजार गर्म है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

बिहार के राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को दुरुस्त करने के लिए जिन दो प्रमुख चेहरों पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, उनमें सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फेरबदल के जरिए एनडीए सरकार बिहार में सवर्ण, विशेषकर ब्राह्मण समुदाय को साधने के लिए एक मजबूत और तजुबेर्कार चेहरे को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दे सकती है।

अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता, बेदाग और सौम्य छवि के साथ-साथ जनता के बीच सीधी और गहरी पैठ रखने वाले देवेश चंद्र ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना बेहद मजबूत मानी जा रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति रह चुके देवेश चंद्र के पास लंबा विधायी और राजनीतिक अनुभव है। उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी देकर एनडीए राज्य के सवर्ण मतदाताओं को एक बड़ा और सकारात्मक सियासी संदेश देने की फिराक में है।

वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का नाम भी मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में सबसे ऊपर तैर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकारों में शुमार संजय झा का दिल्ली के शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व के साथ बेहतरीन तालमेल सर्वविदित है। बिहार में जल संसाधन मंत्री रहते हुए विकास परियोजनाओं को जमीन पर उतारने और केंद्र-राज्य समन्वय में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है। पार्टी को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती देने और प्रशासनिक मोर्चे पर संतुलन साधने के लिए उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दिए जाने की चचार्एं जोरों पर हैं।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

देश के विभिन्न हिस्सों में यूजीसी और छात्र आंदोलनों से उपजे युवाओं के असंतोष को शांत करने के लिए भी यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है। सरकार इस विस्तार के जरिए ऊजार्वान, विजनरी और प्रशासनिक रूप से सक्षम चेहरों को आगे लाकर युवाओं का भरोसा जीतने का प्रयास करेगी।

भाजपा प्रवक्ता पंकज सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी निरंतर मंत्रियों के प्रदर्शन का आकलन करते हैं और पार्टी युवाओं को अवसर देने के लिए हमेशा तत्पर रही है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषक डॉ. संजय कुमार का मानना है कि आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए सरकार इस मंत्रिमंडल विस्तार से क्षेत्रीय, सामाजिक और युवा समीकरणों को एक साथ साधने का बड़ा राजनीतिक कार्ड खेल सकती है। हालांकि, अंतिम फैसले पर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है, लेकिन देवेश चंद्र ठाकुर और संजय झा के नामों की चर्चा ने बिहार से लेकर दिल्ली तक की सियासत में हलचल तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *