भक्ति के माहौल में तमंचा वाली शक्ति! गणेश पूजा जुलूस में हथियार चमकाकर दबदबा बनाने पहुंचे दो बदमाश धराए

Mithila Varnan

बोकारो पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, लोडेड सिक्सर और कारतूस जब्त

– डीएसपी सिटी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबोचा

VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो
: धार्मिक उत्सव के पवित्र और भक्तिमय माहौल में तमंचे के बल पर आपराधिक दबदबा व वर्चस्व कायम करने की एक सनसनीखेज साजिश को बोकारो पुलिस ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है। गणेश पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान सरेआम हथियार चमकाकर आम जनता के बीच दहशत फैलाने और अपना खौफ कायम करने की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई से उत्सव के दौरान घटित होने वाली एक संभावित बड़ी वारदात टल गई।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे बरामद अवैध हथियार और कारतूस को केवल इसलिए गणेश पूजा जुलूस में लेकर आए थे ताकि लोगों के बीच आर्म्स लहराकर अपना खौफ, दबदबा और आपराधिक वर्चस्व स्थापित कर सकें। हालांकि, इससे पहले कि वे अपने इस नापाक इरादे में कामयाब हो पाते, मुस्तैद बोकारो पुलिस ने उन्हें दबोचकर सलाखों के पीछे धकेल दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ तत्व अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना या वर्चस्व कायम करने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के कुशल नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

सिक्सर और कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

City Dy. S.P. राजीव रंजन के अनुसार, विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए बी०एस०सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुंदीबाद माड़ी पट्टी निवासी मंगल पासवान (39 वर्ष, पिता- स्व० रामबालक पासवान) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस बल द्वारा उसकी सघन तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध लोडेड देशी सिक्सर बरामद किया गया। इसके बाद जब पुलिस ने मंगल पासवान से कड़ाई से पूछताछ की, तो इस पूरी साजिश में सेक्टर-1सी आयर खटाल निवासी शिवम कुमार (पिता- बच्चन यादव) की संलिप्तता का भी पर्दाफाश हुआ। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित छापेमारी कर शिवम कुमार को भी दबोच लिया, जिसके पास से एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल मिलाकर एक देशी लोडेड सिक्सर और दो जिंदा कारतूस अपनी कस्टडी में ले लिए हैं।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

अपराधियों को दबोचने और शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने में बी०एस०सिटी थाना की पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस सफल छापेमारी दल में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ममता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक महती बोयपाई, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता तथा सहायक अवर निरीक्षक रंजन मिश्रा शामिल थे। इसके अलावा पुलिस बल के आरक्षी राजीव कुमार (477), विजय कुमार सिंह (700), एकरार खान (728), निरंजन महतो (1567), सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह (63) एवं मदन प्रसाद (1205) ने भी इस अभियान में सक्रिय और सराहनीय योगदान दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *