बोले DC अजय नाथ झा- माटी के नायकों का सम्मान हमारा परम गौरव

“झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान कोई महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस अमर संघर्ष, त्याग और अटूट संकल्प के आगे शीश झुकाना है, जिसने इस राज्य को आकार दिया। जिनके संघर्ष से झारखंड का सपना धरातल पर उतरा, उनका सम्मान करना पूरे बोकारो जिले के लिए गौरव की बात है। यह अवसर हमारी नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और राज्य निर्माण की गाथा से जोड़ने का काम करेगा।”
- उपायुक्त अजय नाथ झा
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq
बोकारो: जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों और जवानी की बाजी लगाने वाले माटी के सपूतों को बोकारो सलाम करने जा रहा है। झारखंड गठन के महान संघर्ष को अपनी आवाज, साहस और अटूट समर्पण से सींचने वाले आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा 05 सितंबर (शनिवार) को एक भव्य और ऐतिहासिक ‘झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल), बोकारो स्टील सिटी में पूर्वाह्न 10:00 बजे से आयोजित होने वाला यह समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य निर्माण की उस ज्वाला को नमन करने का महाउत्सव होगा।
Join us on Telegram – t.me/mvarnan
संघर्षशील पीढ़ी के त्याग और स्वाभिमान को सलाम
झारखंड राज्य का निर्माण किसी उपहार में नहीं, बल्कि पीढ़ियों के अथक संघर्ष, त्याग और बलिदान की नींव पर हुआ है। अपनी माटी, पहचान और अधिकारों के लिए आंदोलनकारियों ने हर मुश्किल को हंसकर झेला। जिला प्रशासन का यह आयोजन उसी महान पीढ़ी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का एक विनम्र प्रयास है।
प्रखंडवार 1,298 वीरों को मिलेगा उनका हक और सम्मान
बोकारो जिले के कोने-कोने से चुनकर आए 1,298 चिन्हित आंदोलनकारियों को इस भव्य मंच से सम्मानित किया जाएगा। प्रखंडवार आंकड़े इस प्रकार हैं:
पेटरवार: 291 आंदोलनकारी
चास: 266 आंदोलनकारी
कसमार: 211 आंदोलनकारी
जरीडीह: 194 आंदोलनकारी
गोमिया: 146 आंदोलनकारी
चंद्रपुरा: 91 आंदोलनकारी
नावाडीह: 55 आंदोलनकारी
चंदनकियारी: 26 आंदोलनकारी
बेरमो: 18 आंदोलनकारी
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
गरिमापूर्ण और भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी
इस ऐतिहासिक समारोह को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन बोकारो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं और वरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि माटी के इन नायकों का स्वागत और सम्मान पूरे आदर और गरिमा के साथ हो सके।
