GOOD NEWS : कर्मचारियों के इंसेंटिव पर नहीं चलेगी कैंची, BSL प्रबंधन की इस सकारात्मक पहल से सुलझेंगे मुद्दे

Mithila Varnan

BAKS और SMS 2 CCS के CGM के बीच हुई सौहार्दपूर्ण बैठक

कार्यालय संवाददाता

बोकारो: बीएसएल (BSL) के एसएमएस 2 सीसीय (SMS 2 CCS) विभाग में कर्मचारियों के विकास और कल्याण को लेकर एक बेहद सुखद और सकारात्मक मोड़ आया है। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) और SMS 2 CCS के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के बीच आयोजित सौहार्दपूर्ण बैठक में प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगों पर अत्यंत संवेदनशील और सहयोगी रुख अपनाया है। बैठक में कर्मचारियों की चिंताओं को ध्यान से सुनते हुए प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उत्पादन में कर्मचारियों के योगदान का सम्मान किया जाएगा और इंसेंटिव/रिवॉर्ड राशि में किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

इस बैठक में कर्मचारियों द्वारा पूर्व में उठाए गए विभागीय मुद्दों पर प्रबंधन ने बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाया और अगले कुछ ही महीनों में अधिकांश स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान का एक व्यावहारिक रोडमैप तैयार कर यूनियन को सौंपा। इसके अलावा, जो मुद्दे अन्य विभागों या उच्च प्रबंधन के स्तर से जुड़े हैं, उन पर भी प्रबंधन ने आगे बढ़कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निवारण का भरोसा दिया है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

प्रबंधन ने कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण आश्वासनों पर अपनी सहमति जताई है। इंसेंटिव राशि के मुद्दे पर CGM और मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों ने आंकड़ों का विस्तृत अध्ययन कर पुरानी राशि से अधिक का लाभ सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। साथ ही, नियमानुसार एक्टिंग अलाउंस, मल्टी-स्किलिंग स्कीम, और निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन पर नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम के तहत उपहार देने की योजनाओं पर भी सकारात्मक विचार किया जा रहा है।

Join us on Telegram – t.me/mvarnan

कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए EPS 95 उच्च पेंशन की सेकेंड डिमांड राशि की कटौती की समस्या को हल करने के लिए HR, वित्त और EPFO विभाग के साथ प्रबंधन तुरंत समन्वय बना रहा है। यही नहीं, कार्यस्थल की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कॉर्पोरेट कैंटीन की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण भोजन, अटेंडेंस करेक्शन सिस्टम का सरलीकरण, रेस्ट रूम्स में AC, कूलर व RO पेयजल की उपलब्धता और परिसंचरण क्षेत्रों व शौचालयों के जीर्णोद्धार के लिए प्रबंधन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

इस महत्वपूर्ण बैठक में यूनियन की ओर से महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार साव, उपमहासचिव माणिक मुंडा और विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के उपरांत विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह और अनिरुद्ध शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि यदि प्रबंधन इस सकारात्मक रोडमैप के अनुसार त्वरित कार्रवाई करता है तो यह कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम होगा, अन्यथा किसी भी प्रकार की अनदेखी होने पर कर्मचारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे। प्रबंधन के इस सहयोगी रुख से कर्मचारियों में उत्साह और बेहतर कार्य माहौल की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *