गुरुग्राम में गूंजा DPS बोकारो का नाम, प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला ‘LEADERS 2026’ का नेशनल अवार्ड; ‘K-12’ शिक्षा में रचा नया इतिहास

Mithila Varnan

देश के दिग्गजों के बीच फिर बढ़ाया इस्पातनगरी का गौरव, ‘Education Today‘ ने माना- डॉ. गंगवार ने बदली भारतीय शिक्षा की तस्वीर

VARNAN DIGITAL DESK
BOKARO :
शिक्षा जगत में अपने अभूतपूर्व नवाचारों, हाई-टेक शैक्षणिक माहौल और दूरदर्शी सोच का लोहा मनवाते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी सफलता का स्वर्णिम परचम लहरा दिया है! विद्यालय के लोकप्रिय एवं क्रांतिकारी सोच वाले प्राचार्य डॉ. अवनीन्द्र सिंह गंगवार को देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘एजुकेशन टुडे’ की ओर से ‘LEADERS 2026’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अति-विशिष्ट पांच सितारा होटल ‘द वेस्टिन’ में आयोजित ‘North Educators’ Summit & North India School Merit Awards 2026’ के ग्रैंड स्टेज पर जब डॉ. गंगवार का नाम पुकारा गया, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देश भर से जुटे शीर्ष शिक्षाविदों, निदेशकों, चेयरमैनों और नीति-निर्माताओं की मौजदूगी में उन्हें इस बड़े सम्मान से अलंकृत किया गया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

जानिए, क्यों मिला यह ‘सुपर अवार्ड’

यह सम्मान कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। डॉ. ए. एस. गंगवार को यह राष्ट्रीय पुरस्कार के-12 (बालवाटिका/नर्सरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा) के क्षेत्र में उनके असाधारण नेतृत्व, उद्देश्यपूर्ण नवाचारों (Purpose-driven Innovation) और भावी पीढ़ी का भविष्य तराशने के अटूट जज्बे के लिए दिया गया है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

‘एजुकेशन टुडे’ ने अपने ‘लीडर्स 2026’ के विशेष संस्करण में भारत के गिने-चुने दूरदर्शी प्रिंसिपलों और संस्थापकों की लिस्ट में डॉ. गंगवार को शीर्ष स्थान पर रखा। मैगज़ीन ने माना कि डॉ. गंगवार के विज़न ने न केवल डीपीएस बोकारो को नई बुलंदियों पर पहुँचाया, बल्कि पूरी भारतीय स्कूली शिक्षा प्रणाली में एक सकारात्मक क्रांति ला दी है।

सीनियर वाइस प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने सुपुर्द किया अवार्ड

गुरुग्राम के इस भव्य समारोह से लौटने के बाद शनिवार को विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। एक गरिमापूर्ण क्षण के दौरान विद्यालय के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण तथा उपप्राचार्या शालिनी शर्मा ने प्राचार्य डॉ. गंगवार को उक्त राष्ट्रीय सम्मान (स्मृति-चिह्न व आकर्षक प्रमाण-पत्र) सांकेतिक रूप से सुपुर्द किया और पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। इस स्वर्णिम ट्रॉफी को देखकर पूरे डीपीएस परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

Join us on Telegram – t.me/mvarnan

बोले प्राचार्य डॉ. गंगवार- यह अवार्ड मेरा नहीं, पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग का सुखद परिणाम

अपनी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. गंगवार ने इस राष्ट्रीय सम्मान का पूरा श्रेय अपनी टीम और विद्यार्थियों को दे दिया। उन्होंने अपने उद्गार में कहा-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *