Wow!!!… SAIL ने अगस्त में रचा नया इतिहास, रिकॉर्ड उत्पादन और बंपर बिक्री से गूंजा स्टील बाजार

Mithila Varnan

बोले सेल CMD एके पंडा – प्रगति की इस रफ्तार को और तेज करेंगे

नई दिल्ली: देश की दिग्गज महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में सफलता का नया अध्याय लिख दिया है। वैश्विक उतार-चढ़ाव को पछाड़ते हुए सेल ने न केवल उत्पादन का सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि बिक्री और कैश कलेक्शन के मोर्चे पर भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने उत्पादन, रिटेल बिक्री और वित्तीय मजबूती—तीनों क्षेत्रों में एक साथ नया कीर्तिमान स्थापित कर उद्योग जगत को चौंका दिया है।

अगस्त महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो क्रूड स्टील का उत्पादन 8% की जोरदार बढ़त के साथ 1.68 मिलियन टन पर पहुंच गया, जबकि हॉट मेटल में 9% का उछाल दर्ज करते हुए 1.78 मिलियन टन का आंकड़ा छुआ गया। वहीं, सेलेबल स्टील का उत्पादन बढ़कर 1.69 मिलियन टन रहा।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

बिक्री में 13% का उछाल और कैश कलेक्शन में रिकॉर्ड 23% की छलांग

कंपनी के उत्पादों की बाजार में भारी मांग देखने को मिल रही है। टियर-1 और टियर-2 शहरों में रिटेल सेगमेंट की बदौलत सेल की कुल बिक्री में 13% का शानदार इजाफा हुआ है। अगस्त में कुल बिक्री 1.871 मिलियन टन रही। यही नहीं, कुशल व्यावसायिक प्रबंधन के दम पर कैश कलेक्शन में पिछले वर्ष के मुकाबले 23% की भारी-भरकम बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें


भारतीय रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने में भी सेल ने अग्रणी भूमिका निभाई है। अगस्त में रेलवे को रेल आपूर्ति 5% बढ़कर 1.23 लाख टन रही, जिसमें लॉन्ग रेल्स श्रेणी में 1.12 लाख टन की अब तक की सबसे बड़ी आपूर्ति दर्ज की गई।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

कर्ज में ₹870 करोड़ की कटौती, वित्तीय स्थिति हुई और अभेद्य

कंपनी ने वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स—जैसे कोल्ड रोल्ड, गैल्वेनाइज्ड और अलॉय स्टील श्रेणी में अब तक की सर्वाधिक अगस्त बिक्री हासिल की है। कुशल सप्लाई चेन प्रबंधन के चलते इन्वेंट्री में भारी कमी आई है। इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के दम पर सेल ने 31 मार्च 2026 के स्तर की तुलना में अपनी उधारी (Borrowings) में ₹870 करोड़ की भारी कटौती कर अपनी वित्तीय स्थिति को बेहद मजबूत कर लिया है।
चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त 2026) की बात करें तो संचयी बिक्री 5.6% बढ़कर 7.71 मिलियन टन के स्तर को पार कर गई है।

Join us on Telegram – t.me/mvarnan

कंपनी की इस ऐतिहासिक सफलता पर उत्साह जताते हुए SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. ए.के. पंडा ने कहा:

अगस्त और अप्रैल-अगस्त अवधि का यह प्रदर्शन हमारी परिचालन क्षमता, व्यावसायिक वितरण और वित्तीय अनुशासन के बेहतरीन तालमेल का नतीजा है। हमारा रिकॉर्ड उत्पादन, बिक्री में तेजी और घटता कर्ज कंपनी की मजबूत नींव को दर्शाता है। आगामी विस्तार योजनाओं और बाजार में स्टील की मजबूत मांग के दम पर सेल भारत के विकास की गाथा में और भी बड़ा योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *