उत्कृष्ट कामयाबी पर प्राचार्य डॉ. गंगवार ने बच्चों का बढ़ाया हौसला
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq
VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो। ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जमशेदपुर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘द्वितीय झारखंड स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026’ में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बोकारो के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी जादुई प्रतिभा से तहलका मचा दिया है। राज्यभर के विभिन्न जिलों से आए 250 से अधिक दिग्गज खिलाड़ियों के कड़े मुकाबले के बीच बोकारो का प्रतिनिधित्व कर रहे इन बाल धुरंधरों ने अपनी हर एक सर्व और शॉट से विरोधियों के पसीने छुड़ा दिए। प्रतियोगिता की अंडर-11 कैटेगरी में डीपीएस बोकारो के पांचवीं कक्षा के होनहार छात्र शिवांश राज, छात्रा ईशान्वी शिवा और छठी कक्षा के छात्र आद्विक कश्यप ने अपनी अद्भुत खेल शैली और जुझारूपन के दम पर टॉप थ्री की तीनों सीटों पर एकछत्र कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया है।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
जमशेदपुर के कोर्ट पर दिखा डीपीएस का जलवा, टॉप थ्री पर जमाया कब्जा
अंडर-11 स्पर्धा के बेहद रोमांचक और सांसें रोक देने वाले फाइनल मुकाबलों में शिवांश राज ने पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया, वहीं ईशान्वी शिवा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर पर दांव मारा और आद्विक कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में इन तीनों खिलाड़ियों का छोटी उम्र में बड़ा धमाल और ऐसा दबदबा रहा कि विरोधी टीमें इनके आक्रामक खेल के आगे बेबस नजर आईं। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों द्वारा तीनों विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी और आधिकारिक प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बोकारो लौटने पर पूरा विद्यालय परिवार अपने इन नन्हे विजेताओं के स्वागत में पलक-पावड़े बिछाए नजर आया।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
विशेष असेंबली में हुआ Rising Stars का अभिनंदन
शनिवार और रविवार को आयोजित इस भव्य चैंपियनशिप से शानदार जीत दर्ज कर लौटने के बाद मंगलवार को डीपीएस बोकारो के प्रांगण में एक विशेष प्रार्थना सभा (एसेंबली) का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने टेबल टेनिस के तीनों उदीयमान सितारों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। प्राचार्य ने तीनों नन्हे धुरंधरों की खेल भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में राज्य स्तर पर तीनों शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाना कोई साधारण बात नहीं है। उन्होंने बच्चों को इसी तरह कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपने विद्यालय, बोकारो जिले और पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
Join us on Telegram – t.me/mvarnan
