‘My Area, My Responsibility’ के जांबाज सेफ्टी कैप्टन्स सम्मानित, कर्मचारियों में दिखा उत्साह
VARNAN DIGITAL DESK
BOKARO: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल (सीओसीसी) विभाग में कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता का अलख जगाने और सुरक्षित कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी और बेहद आकर्षक पहल देखने को मिली है। विभाग की कोल टावर-4 टीम द्वारा आयोजित एक प्रभावशाली सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसने संयंत्र में काम कर रहे अधिकारियों और ठेका मजदूरों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इस विशेष कलात्मक प्रस्तुति को देखने और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप दत्त मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (CO & CC) तथा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq
“सुरक्षा को बनाएं जीवनशैली”: ईडी अनूप दत्त ने की दिल खोलकर तारीफ
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई दिल छू लेने वाली प्रस्तुति का अवलोकन करने के बाद अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप दत्त ने सुरक्षा जागरूकता फैलाने की इस रचनात्मक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसी सहभागी और जीवंत गतिविधियां कर्मचारियों के मन-मस्तिष्क में सुरक्षा मानकों के प्रति सजगता पैदा करने में अचूक साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि संयंत्र परिसर में सुरक्षित कार्य व्यवहार केवल एक नियम नहीं, बल्कि इसे हर कर्मचारी को अपनी दैनिक जीवनशैली में ढालना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने संयंत्र में कार्यरत अधिकारियों, नियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मियों से कारखाने के भीतर निर्धारित हर छोटे-बड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का पुरजोर आह्वान किया।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब ‘माई एरिया, माई रेस्पॉन्सिबिलिटी’ (मेरा क्षेत्र, मेरी जिम्मेदारी) पहल के तहत अपने-अपने वर्किंग जोन में सुरक्षा का रोल मॉडल बनने वाले जांबाज सेफ्टी कैप्टन्स को मंच पर सम्मानित किया गया। अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने स्वयं उन कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जिन्होंने सहकर्मियों को जागरूक करने और कार्यस्थल को हादसों से मुक्त बनाने में अनुकरणीय योगदान दिया था। इस अवसर पर सीओसीसी विभाग के कई वरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारी और ठेका मजदूर उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में संयंत्र में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया।
Join us on Telegram – t.me/mvarnan
