बोकारो में 27 को जुटेगा निखिल शिष्यों का महाकुंभ, बुद्ध विहार में सजेगा ‘पितृ प्रसन्न कुल देवी साधना शिविर’, तैयारियां अंतिम चरण में

Mithila Varnan

अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार का बड़ा आयोजन, पूज्यपाद सद्गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमालीजी के सानिध्य में जुटेंगे देशभर के साधक

VARNAN DIGITAL DESK

बोकारो। अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं निखिल मंत्र विज्ञान के तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर को इस्पातनगरी बोकारो के सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार (जगन्नाथ मंदिर के समीप) में भव्य ‘पितृ प्रसन्न कुल देवी साधना शिविर’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस एकदिवसीय ऐतिहासिक साधना शिविर को लेकर बोकारो, चास सहित आसपास के तमाम जिलों और कई राज्यों के साधकों में जबरदस्त उत्साह व उमंग देखा जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और पूरा प्रशासनिक व आध्यात्मिक ढांचा तैयार कर लिया गया है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

झारखंड समेत कई राज्यों से उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, गुरुदीक्षा और विशेष शक्तिपात से रोशन होंगे साधक

इस महा-आध्यात्मिक समागम में बोकारो, चास, धनबाद, जमशेदपुर, रांची तथा संपूर्ण झारखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में साधक-साधिकाएं शिरकत करेंगे। यह दिव्य कार्यक्रम परमपूज्य परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंदजी महाराज (डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली) एवं वंदनीया माता भगवती की दिव्यतम छत्रछाया तथा पूज्यपाद सद्गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमालीजी के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा। शिविर के दौरान जहां एक ओर दुर्लभ व विशिष्ट साधनात्मक क्रियाएं संपन्न होंगी, वहीं दूर-दराज से आए श्रद्धालु गुरुदेव के कर-कमलों से अमूल्य गुरुदीक्षा एवं विशेष शक्तिपात दीक्षाएं भी ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य करेंगे।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

छिड़ेगी भजनों की तान, पितृ कृपा और कुल देवी साधना के खुलेंगे गूढ़ रहस्य

कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरुदेव उपस्थित साधकों को मानव जीवन में पितरों की अपार महत्ता, कुल देवी-देवताओं की प्रत्यक्ष कृपा-प्राप्ति तथा पारिवारिक सुख-शांति व समृद्धि से जुड़े आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों पर दिव्य मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस आध्यात्मिक समागम को भक्ति रस से सराबोर करने के लिए सुप्रसिद्ध गायक महेंद्र मानकर और उनकी भजन मंडली द्वारा सुमधुर ‘निखिल भजनों’ की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा बुद्ध विहार परिसर भक्तिमय तरंगों से गुंजायमान रहेगा। आयोजकों ने बताया कि पितरों का आशीर्वाद ही वह अदृश्य सुरक्षा-कवच है, जो जीवन के हर संकट में परिवार की रक्षा करता है। इसी कल्याणकारी भावना के तहत स्थानीय कार्यकर्ता दिन-रात एक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *