लोक संवाद में गूंजे 41 फरियादियों के दर्द, उपायुक्त ने किया त्वरित समाधान
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq
VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो: “अब जनता परेशान नहीं होगी, बल्कि अधिकारी जवाबदेह होंगे!” इसी सख्त तेवर के साथ समाहरणालय के सभागार में आयोजित जिला प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुक्रवार को हम आपको सुनते हैं… (लोक संवाद)’ में उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा का सीधा और कड़ा रुख देखने को मिला। जिले के कोने-कोने से अपनी आस लेकर पहुंचे आम नागरिकों की फरियाद सुनते हुए उपायुक्त ने ऑन-द-स्पॉट सुनवाई की और लापरवाही बरतने वाले तंत्र को सीधी चेतावनी दे डाली।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
लोक संवाद के इस अभियान में एक के बाद एक कुल 41 ज्वलंत मामलों पर सीधी सुनवाई हुई। व्यक्तिगत जमीनी विवादों से लेकर सार्वजनिक समस्याओं के आवेदनों पर उपायुक्त ने न केवल एक-एक फरियादी की बात को पूरे धैर्य और गंभीरता से सुना, बल्कि मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास भी ली।
Ultimatum… समय सीमा में हो समाधान, कागजी टालमटोल बर्दाश्त नहीं
समस्याओं की गहराई में उतरते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कड़ा निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा –
फरियादी बहुत उम्मीद और विश्वास के साथ जिला प्रशासन के दरवाजे पर आता है। यदि आम जनता को अपने जायज काम के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े, तो यह कतई स्वीकार्य नहीं होगा। सभी विभाग प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निष्पादन पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करें।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
उपायुक्त ने सभी मामलों की नियमित समीक्षा करने का फरमान जारी करते हुए कई जटिल मामलों में मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश थमा दिए। आम जनता से सीधे जुड़ाव के इस ‘लोक संवाद’ कार्यक्रम में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की मजबूत मौजूदगी रही। मंच पर उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त (DDC) शताब्दी मजूमदार, जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार और जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित तमाम विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
