पीछे से बाइक पर आए दो उचक्के, झपट्टा मारकर चेन उखाड़ी और बोकारो की ओर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात, इलाके में दहशत
VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो। घर के दरवाजे तक पहुंचते ही 70 वर्षीय वृद्धा के साथ ऐसी वारदात हुई कि इलाके में सनसनी फैल गई। जरीडीह थाना क्षेत्र के टांडमोहनपुर में रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने किरण देवी के गले से करीब ढाई लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली और बोकारो की ओर भाग निकले।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq
किरण देवी के अनुसार, शाम करीब साढ़े छह बजे आर्यन होटल से लौटकर वह स्वयंवर होटल के पास ओल्ड एनएच किनारे स्थित अपने घर के मुख्य गेट पर पहुंची ही थीं कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आ धमके। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट और भूरे रंग की शर्ट पहन रखी थी, जबकि पीछे बैठे युवक ने सफेद शर्ट पहन रखी थी। इसी युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से चेन उखाड़ ली। वृद्धा के शोर मचाने तक दोनों बदमाश फरार हो चुके थे।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
सूचना मिलते ही जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक कैमरे में महिला का शोर और बाइक सवारों की आवाजाही कैद हुई है, हालांकि फुटेज स्पष्ट नहीं है। समाजसेवी रंजीत महतो ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
Join us on Telegram – t.me/mvarnan
–
