तेज सोच, व्यावसायिक समझ और रणनीतिक कौशल ने दिखाए रंग, ‘Bizathon Quiz’ में BSL टीम बनी प्रथम उपविजेता

Mithila Varnan

50 से अधिक कॉरपोरेट और बिजनेस स्कूल टीमों के बीच मारी बाजी

VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की टीम ने देशभर की प्रतिष्ठित कॉरपोरेट और बिजनेस स्कूल टीमों के बीच अपनी तेज सोच, व्यावसायिक समझ और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता (IIM Calcutta) द्वारा आयोजित ‘LATIS 2026’ के तहत हुए ‘Bizathon Quiz’ में BSL की टीम ने प्रथम उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

12 सितंबर 2026 को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों और बिजनेस स्कूलों की 50 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। शुरुआती दौर से ही प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनौतीपूर्ण प्रीलिम्स राउंड में अपनी जगह बनाने के बाद BSL की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाली शीर्ष आठ टीमों में स्थान बनाया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

ग्रैंड फिनाले में मुकाबला और भी रोचक हो गया। सवालों की तेजी, सही निर्णय और रणनीति के बीच BSL की टीम ने आत्मविश्वास के साथ मोर्चा संभाला और अपनी त्वरित निर्णय क्षमता एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण का प्रभावशाली परिचय देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

BSL की ओर से प्रतियोगिता में सहायक महाप्रबंधक (गैस यूटिलिटीज) एस. डब्ल्यू. किस्पोट्टा और सहायक महाप्रबंधक (पीपीसी एवं एससी) आनंद राज ने प्रतिनिधित्व किया। दोनों की बेहतर तालमेल और टीमवर्क ने कठिन मुकाबले में BSL को मजबूत स्थिति में बनाए रखा।

Join us on Telegram – t.me/mvarnan

प्रतियोगिता में HCL की टीम विजेता रही, जबकि IIM कलकत्ता की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। देश के नामी संस्थानों के बीच BSL की यह उपलब्धि न केवल टीम की व्यक्तिगत प्रतिभा, बल्कि संगठन में विकसित हो रही निर्णय क्षमता, नेतृत्व कौशल और रणनीतिक सोच को भी रेखांकित करती है। इस उल्लेखनीय सफलता पर BSL प्रबंधन ने एस. डब्ल्यू. किस्पोट्टा और आनंद राज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *