रंग लाई व्यवसायियों व समाजसेवियों की आवाज: डीसी अजय नाथ झा और BSL प्रबंधन के निर्देश पर एक्शन में आई टीम
VARNAN DIGITAL DESK
बोकारो। सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट और शहर के सबसे बड़े दवा बाजार में वर्षों से कायम भीषण जलजमाव की समस्या पर आखिरकार ब्रेक लगने जा रहा है। लगभग दो दशकों के लंबे और दर्दनाक इंतजार के बाद लक्ष्मी मार्केट की सीवरेज व्यवस्था और नालियों की व्यापक व गहराई से सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। जिला प्रशासन और बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन द्वारा जलजमाव की मूल बीमारी पर किए गए इस त्वरित प्रहार के बाद स्थानीय दुकानदारों, डॉक्टरों और रोजाना इलाज कराने पहुंचने वाले हजारों मरीजों ने राहत की गहरी सांस ली है।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcq

वायरल वीडियो और मीडिया की खबर का बड़ा असर, हटे भारी स्लैब, मजदूरों ने संभाला मोर्चा
उल्लेखनीय है कि शहर का प्रमुख चिकित्सीय गढ़ माना जाने वाला लक्ष्मी मार्केट हर मूसलाधार बारिश के बाद जलमग्न होकर कटे हुए टापू में तब्दील हो जाता था। महज एक घंटे की बारिश में घुटने भर नाली के गंदे पानी से होकर लाचार मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को गुजरना पड़ता था। हाल ही में बारिश के बीच जलजमाव और मरीजों की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

इस गंभीर और समस्या को लेकर युवा समाजसेवी व दवा व्यवसायी अंकित सिंह समेत अन्य व्यापारियों ने जोरदार ढंग से आवाज उठाई थी। मामला मीडिया की सुर्खियों में आते ही बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और बीएसएल प्रबंधन तुरंत एक्शन मोड में आए। मंगलवार को नालियों के ऊपर ढके भारी-भरकम कंक्रीट स्लैब को हटाकर दर्जनों सफाई कर्मियों की टीम को गाद निकालने में लगा दिया गया।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
व्यवसायियों की मांग- गुणवत्ता के साथ पूरा हो सफाई अभियान
युवा समाजसेवी अंकित सिंह ने बताया कि पिछले 20 वर्षों के इतिहास में इतने व्यापक और तकनीकी स्तर पर इस इलाके की सीवरेज सफाई कभी नहीं हुई थी। डेढ़ साल पहले व्यापारियों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर सफाई कराने की कोशिश की थी, लेकिन संसाधनों के अभाव में समस्या जस की तस रह गई थी। अब दशकों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होता देख अंकित सिंह और स्थानीय दवा व्यवसायियों ने जिला प्रशासन और बीएसएल नगर प्रशासन का दिल से आभार जताया है। इसके साथ ही व्यवसायियों ने अपील की है कि इस सफाई अभियान को पूरी गुणवत्ता और मुस्तैदी के साथ अंजाम तक पहुंचाया जाए, ताकि अस्पताल व दवा मंडी आने वाले मरीजों को संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके और पूरा परिसर स्वच्छ नजर आए
